पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन पर आरोप लगाया है कि, वह विपक्ष को दबाने एवं निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिये विधायकों को बकरियों की तरह खरीदते और खिला-पिलाकर काट देते हैं। उन्होंने मोदी और अमित शाह पर “अदाणी और अंबानी” के साथ मिलकर केंद्र सरकार चलाने का भी आरोप लगाया।
योगी के ‘मुख में राम, बगल में छुरी’
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए आरोप लगाया है कि, वह ‘मुख में राम, बगल में छुरी’ में विश्वास करते हैं। उन्होंने पीएम पर आरोप लगाया है कि, मोदी जी सरकारें गिराने में विश्वास रखते हैं। वह विधायक खरीदते हैं। उनका काम विधायकों को बकरी के जैसे अपने पास रख लेना, पालना और फिर बाद में काट कर खाना है। यह मोदी हैं।
हमने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी
कांग्रेस नेता खड़गे ने आगे दावा किया कि, मोदी और शाह ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को तैनात कर दिया है, लेकिन हम डरते नहीं हैं। हमने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, अपने प्राणों की आहुति दी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, मोदी को हमें सलाखों के पीछे डाल देने दीजिए, हम गरीबों की सेवा करते रहेंगे। वहीं आगे खड़गे ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, चार लोग-मोदी, शाह, अदाणी और अंबानी- भारत को चला रहे हैं।
पीएम मोदी आदतन झूठे हैं
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक चुनावी रैली में दावा किया है कि, जबकि राहुल गांधी और मैं संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेता खड़गे ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि, मोदी मानते हैं कि, वह जैविक नहीं हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि, वह एक आदतन झूठे हैं जो कभी अपने वादे पूरे नहीं करते। क्या गुजरात में कोई स्वर्ण युग आया ?
Comments (0)