जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। PDP चीफ ने कहा कि, ED बीजेपी का दायां हाथ बन गई है और विपक्षी नेताओं के खिलाफ इसका इस्तेमाल करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि, BJP विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. से डरी हुई है। मुफ्ती ने कहा कि, इस समय जो सरकार है, वह हर फ्रंट पर फेल हो गई है। युवाओं को रोजगार देने में, महंगाई से निपटने में बीजेपी फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि, आज गरीब जहर खाने की कगार पर पहुंच गया है। चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है।
मुफ्ती ने कहा कि, इस समय जो सरकार है, वह हर फ्रंट पर फेल हो गई है। युवाओं को रोजगार देने में, महंगाई से निपटने में बीजेपी फेल हो गई है।