G-20: भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में G-20 समिट का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम को सिर्फ सफल ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। बता दें कि, विश्व के जो भी बड़े-बड़े नेता आ रहे हैं, वो भारत की संस्कृति से रूबरू हों। जहां-जहां विदेशी मेहमान जाएंगे वहां-वहां भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रतीकों को लगाया गया है। इन सबसे आयोजन की खूबसूरती में तो इजाफा हो ही रहा है। वहीं भारत को अपनी संस्कृति की प्रदर्शनी करने का इससे बेहतर मौका मिल भी नहीं सकता है।
पीएम मोदी ने आज जब आयोजन स्थल भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों का स्वागत किया तो बैकग्राउंड में ओडिशा के कोणार्क चक्र को प्रदर्शित किया गया।