कर्नाटक - कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बेंगलुरु में एक सम्मेलन में बड़ा दावा किया है। उन्होंने (Priyanka Gandhi) यहां कहा कि, कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो हर घर में एक गृहणी को 2 हजार रुपए प्रति महीने देंगे। यह प्रियंका गांधी के द्वारा कर्नाटक की हर महिला को दी गई गारंटी हैं। इसकी घोषणा उन्होंने पैलेस ग्राउंड्स में कर्नाटक राज्य कांग्रेस कमेटी के द्नारा आयोजित ना नायकी कार्यक्रम में की गई थी।
मई तक विधानसभा चुनाव होने है
केपीसीसी ने कहा कि, इसके अलावा गृह लक्ष्मी योजना का शीर्षक, यह 1.5 करोड़ गृहणियों को लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि, कांग्रेस द्वारा यह घोषणा राज्य के सभी घरों में हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा करने के दिनों के भीतर हुई है। जहां मई तक विधानसभा चुनाव होने है।
Priyanka Gandhi को चुनाव प्रचार की कमान सौंप सकती है पार्टी
आपको बता दें कि, राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए प्रियंका गांधी को चुनाव प्रचार की कमान सौंपी जा सकती हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि, कांग्रेस की ओर से जो वादे किए जा रहे हैं उन पर जनता कितना विश्वास करती हैं।
पहले भी 200 यूनिट प्रति महीने फ्री बिजली देने का वादा किया
कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो हर घर में एक गृहणी को 2 हजार रुपए प्रति महीने देंगे। यह प्रियंका गांधी के द्वारा कर्नाटक की हर महिला को दी गई गारंटी हैं। केपीसीसी ने कहा कि, गृह लक्ष्मी योजना से 1.5 करोड़ गृहणियों को लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले भी कांग्रेस द्वारा राज्य के हर परिवार को 200 यूनिट प्रति महीने फ्री बिजली देने का भी वादा किया था।
ये भी पढ़ें - Sainik School: मध्य प्रदेश के बुधनी में खुलेगा पहला प्राइवेट सैनिक स्कूल
Comments (0)