चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि, जिनको भी उनके आकलन से परेशानी है, वे 4 जून (मतगणना का दिन) तक का इंतजार करें। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए पीके ने कहा कि, इस समय बहुत गर्मी चल रही है, लिहाजा पानी पीना सेहत और दिमाग के लिए अच्छा होता है, अच्छा होगा कि, 4 जून को आप लोग अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पानी रखें, उन्होंने कहा कि, ऐसे लोगों को याद रखना चाहिए कि, 2021 में पश्चिम बंगाल के लिए मैंने जो आकलन किया था, वह सही हुआ था।
प्रशांत किशोर ने कहा कि, बीजेपी 303 या उससे कुछ अधिक सीटें जीतेगी, 2019 में भाजपा ने 303 सीटें जीती थी। इस बार दक्षिण भारत के साथ-साथ ओडिशा और प.बंगाल में भाजपा को बढ़त मिलने जा रही है।
Comments (0)