लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत आज यानी की शनिवार को 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। देश की राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। इसी बीच, दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित अटल आदर्श स्कूल पर वोट डालने पहुंचे कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात की। रेहान ने कहा कि, उनके लिए महंगाई, रोजगार और संविधान सबसे अहम चुनावी मुद्दा है।
प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा ने कहा कि, मैं कॉलेज से सिर्फ वोट डालने के लिए आई हूं। हर किसी को बाहर आना चाहिए और मतदान करना चाहिए।