समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा है। सपा प्रमुख ने भाजपा पर देश की जनता पर महंगाई थोपने और युवाओं को बेरोजगार बनाने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, बीजेपी ने लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया और बिना जांच किए हुए उन्हें जानलेवा वैक्सीनलगवा दिए।
h3>बीजेपी ने अपने समर्थकों को मानसिक रूप से हिंसक बना दिया
प्रेस कॉन्फेंस कर सपा प्रमुख ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि, भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए परिवारों को आपस में लड़ाने और भाई-भाई के सामने खड़ा करने का काम किया है। बीजेपी ने अपने समर्थकों को मानसिक रूप से हिंसक बना दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आगे केंद्र सरकार पर देश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है। यूपी के पूर्व सीएम यादव ने आगे भाजपा पर हमला तेज करते हुए कहा कि, बीजेपी के राज में महिलाओं, पिछड़ों और दलितों समेत आदिवासियों के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। नोटबंदी से छोटे कारोबार बर्बाद हो गए हैं। इलेक्टोरल बांड जैसा घोटाला हुआ।
h3>अखिलेश यादव ने लगाई आरोपों की झड़ी
एग्जिट पोल के अनुमानों पर सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि, पतंग जितनी ऊंचाई पर जाकर कटती है, उतना ही नीचे आकर गिरती है। हमारा एग्जिट पोल कहता है कि, इंडी गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश से मिलेंगी।आगे बीजेपी पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि, बीजेपी ने अपने मंत्रियों से महिलाओं को अपशब्द कहलवाए। चुनी हुई सरकारें गिराईं। न्यायाधीशों के एक वर्ग विशेष से अपने पक्ष में बयान दिलवाए।
अखिलेश यादव बोले - हमारा एग्जिट पोल कहता है कि, इंडी गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश से मिलेंगी।
Comments (0)