दिल्ली सरकार राजधानी में स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 1 जुलाई से नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई नीति लागू करने की घोषणा की है।
2027 से केवल इलेक्ट्रिक ऑटो का होगा पंजीकरण
नई ईवी पॉलिसी के तहत 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक ऑटो का ही नया रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन में प्रदूषण कम करना और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देना है।
2028 से सिर्फ ई-टू व्हीलर होंगे रजिस्टर्ड
सरकार के अनुसार, 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (E-Two Wheelers) का ही पंजीकरण किया जाएगा। इससे पेट्रोल आधारित वाहनों पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
स्वच्छ परिवहन की दिशा में बड़ा कदम
दिल्ली सरकार का मानना है कि नई ईवी पॉलिसी राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण, हरित परिवहन और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इसके जरिए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।