देश की राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने विकासपुरी स्थित एक निजी स्कूल में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद आप नेता संजय सिंह ने पोलिंग बूथ पर अच्छा माहौल दिख रहा है। वोट डालने के लिए अपनी बारी का आधे घंटे तक इंतजार के बाद ही नंबर आया है।
तानाशाही का अंत करने के लिए वोट करें
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि, चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है और भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि, भारत के संविधान को मजबूत करने और तानाशाही का अंत करने के लिए वोट करें। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा है कि, अच्छे प्रतिनिधि आएंगे तो स्कूल के लिए काम होगा, अस्पताल के लिए काम करेंगे, बिजली पानी के लिए काम करेंगे। संजय ने कहा कि, लोगों से अपील करूंगा कि ऐसी पार्टी और लोगों को चुनें जो आपकी जिंदगी में बदलाव ला सकते हैं, जो लोकतंत्र और संविधान को मजबूत कर सकते हैं।
इंडिया गठबंधन 300 से अधिक सीटें जीतेगा
आप नेता ने अपने इस बयान में आगे दावा किया है कि, इंडिया गठबंधन 300 से अधिक सीटें जीतेगा। बीजेपी और एनडीए की हवा निकल चुकी है और उसकी वजह बेरोजगारी, महंगाई है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि, जिस तरह उन्होंने देश में तानाशाही कर अलग-अलग पार्टी के नेताओं को जेल में डाला। जीएसटी के कानून से व्यापारियों को घाटा हुआ। इतना ही नहीं आम लोगों की तकलीफे दस सालों में बढ़ी है।
वे संविधान को खत्म करना चाहते हैं
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि, जिस तरह से देश में चर्चा है कि, बीजेपी चुनाव, आरक्षण और संविधान को खत्म कर देगी। इससे लोग डरे हुए हैं। उसकी वजह भी साफ है कि, RSS और BJP का शुरू से एजेंडा रहा है कि, वे संविधान को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने आगे तंज भरे अंदाज में कहा कि, ये चुनाव, संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देंगे और पुतिन और किम जोंग उन का मॉडल लाएंगे।
Comments (0)