लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तर पर संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किया है। पिछले काफी समय से इस बात को लेकर चर्चाए चल रही थीं, जिसके बाद आखिरकार शुक्रवार को पार्टी की ओर से नए जिलाध्यक्षों की सूची को जारी कर दिया गया है। बीजेपी ने पार्टी संगठन के लिहाज से क्षेत्रवार 98 जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। आगामी चुनावों को देखते हुए बीजेपी की नई टीम को काफी अहम माना जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नए जिलाध्यक्षों की सूची को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बीजेपी ने अपने संगठन की दृष्टि से 98 जिलाध्याक्षों की नियुक्ति की है। बीजेपी की ओर से जारी सूची के मुताबिक पूरे यूपी को छह हिस्सों में बांटा गया है। अवध क्षेत्र, गोरखपुर क्षेत्र, काशी क्षेत्र, कानपुर क्षेत्र, पश्चिमी यूपी व ब्रज क्षेत्र, इन सभी क्षेत्रों में जिलावार नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची में युवा चेहरों को भी जगह दी गई है।

Comments (0)