ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन गुरुवार को हुआ। द रॉयल फैमिली ने गुरुवार रात को इस बारे में आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। महारानी का नाम दुनिया की महान शख्सियतों में शुमार था। उनके निधन के बाद तमाम बड़े नेताओं ने क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख व्यक्त किया। इस दौरान पीएम ने क्वीन एलिजाबेथ के साथ मुलाकात को भी याद किया, पीएम बनने के बाद पहली बार 2015 में मोदी जी ब्रिटेन गए थे, इसके बाद 2018 में भी उनका ब्रिटेन दौरा था। जहां उनकी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के साथ मुलाकात हुई थी। पीएम मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट कर लिखा कि, मैं उनकी उदारता और गर्मजोशी को भूल नहीं सकता हूं। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि, इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ट्वीट कर लिखा कि, दुनिया ने आज एक महान शख्सियत को खो दिया। उन्होंने 7 दशक तक अपने देश के लोगों के लिए काम किया। मैं ब्रिटेन के लोगों और महारानी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।
ये भी पढ़े- ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन, कुछ वक्त से थी बीमार
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी ने भी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को याद कर ट्वीट करते हुए कहा कि, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर ब्रिटेन के लोगों और शाही परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनका एक लंबा और गौरवशाली शासन था, उन्होंने काफी प्रतिबद्धता और सम्मान के साथ अपने देश की सेवा की।
Comments (0)