Mohan Bhagwat - मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के नरसिंह पीठाधीश्वर स्वामी श्याम देवाचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि के कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे। RRS प्रमुख ( Mohan Bhagwat ) ने यहां पर कहा कि, जब तक सृष्टि का प्रयोजन बना रहेगा जब तक भारत का अस्तित्व रहेगा।
भारत वर्ष का प्रयोजन अमर है - Mohan Bhagwat
मोहन भागवत ने कहा कि, भारत वर्ष का प्रयोजन अमर है। मनुष्य दुनिया का सबसे दुर्बल जीव है। विज्ञान ने सुख, सुविधा, भौतिकवाद तो दिया लेकिन शांति, संतोष नहीं दिया। उन्होंने कहा कि, धर्म पहले भी था, आज भी है आगे भी रहेगा। जब तक सृष्टि है तब तक धर्म बना रहेगा।
सबसे ज्यादा सेवा हमारे संत करते हैं
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, विश्व जब युद्ध करके जब अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश की, तब हमने युद्ध पीड़ितों को मरहम लगाया। दुनिया के अध्ययन में ये बात सामने आई है कि, सबसे ज्यादा सेवा हमारे संत करते हैं।
भागवत स्वामी श्याम देवाचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
आपको बता दें कि, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के नरसिंह शास्त्री ब्रिज के समीप नरसिंह मंदिर में स्वामी श्याम देवाचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद भागवत जगद्गुरु रामानंदाचार्य के 723 वें प्राकट्य वर्ष के पूर्ण होने पर आद्य जगतगुरु रामानंदाचार्य व्याख्यान (समरसता) को सम्बोधित भी करेंगे। वहीं आरएसएस प्रमुख शाम 4.45 बजे मानस भवन सभागार में समरसता व्याख्यानमाला को भी संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें - हिंदुस्तान में पैदा होने वाला हर इंसान हिंदू, इसे धर्म से जोड़ना गलत – राज्यपाल आरिफ
Comments (0)