Sharad Yadav Died : कद्दावर समाजवादी नेता शरद यादव (Sharad Yadav Death) का 75 बर्ष की उम्र में 12 जनवरी को निधन हो गया है। उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सुभाषिनी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, 'पापा नहीं रहे.' आपको बता दें कि, समाजवादी नेता शरद यादव 4 बार बिहार के मधेपुरा सीट से सांसद रहे हैं। वे JDU के अध्यक्ष पद पर रहे इसके अलावा वो केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं।
कई दिग्गजों ने उनके निधन पर दुख जताया
आरजेडी के नेता शरद यादव के निधन पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव समेत कई दिग्गजों ने उनके निधन पर दुख जताया है और सभी ने राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है।
Sharad Yadav Death लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे
शरद यादव के सहयोगियों के अनुसार वह गुरुवार की रात अपने छतरपुर आवास पर बेहोश हो गए थे इसके बाद उन्हें उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आपको बता दें कि, आरजेडी नेता शरद यादव लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और नियमित रूप से ‘डायलिसिस’ करवाते थे।
PM मोदी ने जताया दुख
PM मोदी ने समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि, शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ। लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। शरद यादव डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं, ओम् शांति."
राहुल गांधी ने जताया दुख
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, ''शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें - Mahasamund: CG के महासमुंद जिले में बनेगी फिल्म सिटी, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने विजिट की साइट
Comments (0)