पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है। सपा प्रमुख ने कहा कि, बीजेपी चुनाव में हेरा-फेरी कर सत्ता पर कब्जा बनाए रखना चाहती है। इनका एजेंडा सिर्फ सत्ता का दुरुपयोग करना है, बीजेपी ने संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में भाजपा ने षडयंत्र कर समाजवादी पार्टी समर्थकों के वोट कटवाएं।
अखिलेश यादव ने कहा कि, बीजेपी राज में अराजकता का बोलबाला है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। शिक्षा स्वास्थ्य सेवाएं चौपट है।