UP Weather : देशभर में सर्दी का मौसम घने कोहरे और शीतलहर के साथ ठंडा हुआ बना हुआ है तो वही पर नए साल पर सर्दी का तापमान तेज होने वाला है। (UP Weather) जिसे लेकर दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर में तापमान ठंडा होता जा रहा है। (UP Weather) कहीं बर्फबारी तो कहीं घना कोहरा छाया हुआ है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किए है।
दिल्ली का हाल
आईएमडी के अनुसार उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते दिखे। तस्वीरें तुर्कमान गेट से हैं। वहीं पर दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। READ MORE- MP News: पीएम मोदी की मां के निधन पर सीएम शिवराज, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा समेत कई नेताओं ने जताया दुख
UP का हाल
अयोध्या में शीतलहर के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार अयोध्या में आज न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गोरखपुर में शीतलहर के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा वाराणसी में शीतलहर के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Comments (0)