भारत लगातार अपनी रक्षा तंत्र को मजूबत करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में भारत LAC से 50 किलोमीटर की दूरी पर दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस बनाने जा रहा है। पूर्वी लद्दाख से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर न्योमा एयरफील्ड में भारत ये एयरबेस तैयार करने जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 12 सितंबर को इस एयरबेस का शिलान्यास करेंगे। दरअसल भारत चीन की चालाकियों से निपटने के लिए पूर्वी लद्दाख के सामरिक और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इलाके में लगातार अपनी सक्रियता और क्षमता बढ़ाने में जुटा है। यह इलाका सामरिक ताकत के लिहाज से भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण इलाका है।
भारत लगातार अपनी रक्षा तंत्र को मजूबत करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में भारत LAC से 50 किलोमीटर की दूरी पर दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस बनाने जा रहा है।