उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पार्टी पर जमकर हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, भीषण गर्मी भी में अपार भीड़ दिख रही है। उत्साह बता रहा है कि, इंडी गठबंधन प्रत्याशी जीतेंगे। बीजेपी के बाहर से आने वाले लोग थर्रा रहे हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि, पूर्वांचल की रफ्तार पश्चिम से भी तेज है, 400 पार वाले 400 हारने जा रहे हैं, 400 पार वालों का हिसाब किताब डगमगा गया है। भगवा पार्टी पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि, बीजेपी वालों का आत्मविश्वास लड़खड़ा गया है। बीजेपी का पुराना डायलॉग कोई सुनना नहीं चाहता है।
अखिलेश यादव ने कहा - भारतीय जनता पार्टी तीन काले कानून पास करना चाहती थी। किसानों के विरोध के बाद तीन काले कानून वापस हुए।