Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुए चुनाव के बाद आज यानि रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder singh sukkhu) के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजधानी शिमला में स्थित राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई। आपको बता दें कि मंत्रिमंडल में 7 मंत्रियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इन मंत्रियों में डॉ धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह का नाम शामिल है।
6 विधायको को बनाया मुख्य संसदीय सचिव
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मंत्रिमंडल गठन होने से पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किया है। मुख्य संसदीय सचिव बनने वालों में दून विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने राम कुमार, अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए संजय अवस्थी, पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने आशीष बुटेल, आशीष बुटेल के अलावा कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से सुंदर सिंह ठाकुर, मोहनलाल ब्राक्टा, किशोरी लाल के नाम शामिल हैं।
बर्थ-डे से पहले सुक्खू का तोहफा
दरअसल कुछ ही दिनों में सीएम सुक्खू का जन्मदिन आने वाला है। इससे पहले ही पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल को सीएम सुक्खू ने बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि अभी तक आशीष बुटेल डिप्टी स्पीकर की दौड़ में भी शामिल थे। बुटेल 2017 में पहली बार विधायक चुनकर आए थे। आशीष बुटेल कांग्रेस के वयोवृद्ध कांग्रेस नेता एवं पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके बृज बिहारी लाल बुटेल के पुत्र हैं।
Read More- 5G Internet Service: जयपुर समेत इन शहरों में 5G सेवा शुरु, CM गहलोत ने की ‘अफीम की लत’ से तुलना
Comments (0)