पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कर्नाटक के मैसूर पैलेस गार्डन पहुंचे और वहां पर मौजूद करीब 15 हजार लोगों के साथ योग किया। इस मौके पर उन्होंने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में इसके महत्व के बारे में बताया और कहा कि निरोग शरीर के लिए योग बहुत जरुरी है। पीएम ने कहा आज देश के हर कोने में योग की गूंज सुनाई दे रही है। ये जीवन का आधार बन गया है। उन्होंने कहा कि हम कितने ही तनावपूर्ण माहौल में क्यों न हो कुछ मिनट का ध्यान हमें रिलेक्स कर देता है। हमें योग को जानना है, जीना है, योग को पाना है और अपनाना है। इस बार योग का थीम रखा गया है- ह्यूमैनिटी फॉर योगा।
योग पार्ट ऑफ लाइफ नहीं बल्कि अब वे ऑफ लाइफ बन चुका है
पीएम ने कहा घर-घर में योग का प्रचार हुआ है। योग पार्ट ऑफ लाइफ नहीं बल्कि अब वे ऑफ लाइफ बन चुका है। पीएम ने कहा कि मैसूर जैसे भारत के आध्यात्मिक केंद्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया, आज वो योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रही है। योग आज वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन गया है।
ये भी पढ़े- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा
दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ, सूर्य की गति के साथ लोग योग कर रहे
उन्होंने आगे कहा कि अंतरारष्ट्रीय स्तर पर इस बार Guardian ring of yoga का ऐसा ही अभिनव प्रयोग विश्व भर में हो रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ, सूर्य की गति के साथ लोग योग कर रहे। योग की ये अनादि यात्रा अनंत भविष्य की दिशा में ऐसी ही चलती रहेगी। हम सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया के भाव से साथ एक स्वस्थ्य और शांतिपूर्ण विश्व को योग के द्वारा भी गति देंगे।
ये भी पढ़े- अंतर्राष्ट्रीय योग को लेकर बाबा रामदेव की खास तैयारियां, एक दिन पहले रखा योगाभ्यास कार्यक्रम
Comments (0)