दिल्ली के शराब नीति घोटाले मामले में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ED की गिरफ्त में हैं। आपको बता दें कि, ED की चार्जशीट में आप नेता संजय सिंह पर 82 लाख रुपये का चंदा लेने का जिक्र है। वहीं इसी मामले को लेकर ही ED ने कल यानी की बुधवार को उनके घर पर छापा मारा था। लगभग 10 घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया।
हम लोग आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं, डरने वाले नहीं
गिरफ्तार होने से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने वीडियो मैसेज में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। आप नेता ने कहा कि, दिनभर छापेमारी हुई। कुछ नहीं मिला तो ED ने जबरन गिरफ्तार कर लिया। संजय सिंह ने आगे इस वीडियों में कहा कि, मरना मंजूर है, झुकना मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि, आज ED अचानक मेरे घर पर पहुंची। दिन भर छापेमारी हुई। सारी जांच हुई। सब कुछ खोज डाला। कुछ नहीं निकला। फिर भी मेरी जबरन गिरफ्तारी की जा रही है। आप सांसद ने कहा कि, अभी विश्वभर की झूठी खबरें प्लांट की जाएंगी। दुनियाभर के झूठे समाचार फैलाए जाएंगे, लेकिन हम लोग आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं। डरने वाले नहीं।
ED की चार्जशीट में संजय पर 82 लाख रुपये का चंदा लेने का जिक्र है
मिली जानकारी के अनुसार ED की चार्जशीट में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर 82 लाख रुपये का चंदा लेने का जिक्र है। इसी साल जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था। वहीं संजय सिंह ने दावा किया कि, ED ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है। जिस पर ED ने जवाब दिया कि, उनकी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम 4 जगह लिखा गया है। इनमें से 3 जगह नाम सही लिखा गया है।
Comments (0)