राहुल गांधी ने एक बार फिर RSS और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरएसएस और पीएम मोदी को 21वी सदी के कौरव करार दिया है। कांग्रेस नेता ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जब यात्रा शुरू हुई तो लोगों ने कहा कि, दक्षिण भारत में जो सहयोग और समर्थन मिल रहा है। वो उत्तर भारत में नहीं मिलेगा। केरल में जो साथ मिल रहा है वो कर्नाटक में नहीं मिलेगा, कर्नाटक में बीजेपी की सरकार है। महाराष्ट्र में नहीं मिलेगा लेकिन हर राज्य में लोगों को साथ बढ़ता गया।
हमने देश से नफरत मिटाने की बात की
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, हरियाणा ने बाकी सब राज्यों को दिखा दिया कि हरियाणा क्या है और क्या कर सकता है। जो हमने देश से नफरत, डर मिटाने की बात कि वो सचमुच इन सड़कों पर कर के दिखाता है। उन्होंने एक बार फिर अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा में जो गिरा, बिना उसका धर्म पूछे उसे अपनी गोद में उठाया हैं।
RSS पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने इशारों में बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये हरियाणा सदियों से देश को यही सिखा रहा है। महाभारत के वक्त जो कौरव और पांडवों की लड़ाई थी। वहीं आज की लड़ाई हैं। पांडव जो थे वो तपस्या करते थे। पांडवों में इस धरती पर कभी नफरत नहीं फैलाई, किसी गरीब व्यक्ति के खिलाफ अपराध नहीं किया।
पांडवों ने भी नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोली थी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर चुटकी लेते हुऐ कहा कि, पांडवों ने कभी नोटबंदी की क्या? गलत जीएसटी लागू की थी क्या, वो कभी नहीं करते, क्योंकि वो जताते थे कि ये गलत नीति इस धरती के तपस्वियों से चोरी करने का तरीका है। एक तरफ 5 तपस्वी थे जिनके साथ सब धर्मों के लोग थे जैसे भारत जोड़ो यात्रा मोहब्बत की दुकान। पांडवों ने भी नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोली थी।
इक्कीसवीं सदी के कौरव हाथ में लाठी लेकर शाखा लगाते हैं
वहीं दूसरी ओर संगठन था। राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि, इक्कीसवीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं। हाथ में लाठी लेकर शाखा लगाते हैं। भारत के कुछ सबसे अमीर अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं। भारत की 2-3 शक्तियों ने नोटबंदी, जीएसटी लागू की। इन्होंने ने पीएम का हाथ चलाया। उस समय के अरबपति भी पांडवों के साथ नहीं खड़े थे, इसलिए उन्हें घर से निकाल दिया गया। उन्हें जंगल में रहना पड़ा। मगर उन पांडवों के साथ इस धरती के गरीब, मजदूर और छोटे दुकानदार खड़े थे। ये देश तपस्वियों का देश है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यही नहीं रुके आगे उन्होंने कहा, RSS के लोग कभी भी हर-हर महादेव नहीं कहते क्योंकि भगवान शिव तपस्वी थे और ये लोग भारत की तपस्या पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने जय सिया राम से देवी सीता को हटा दिया है। ये लोग भारत की संस्कृति के खिलाफ काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP board exams: 16 फरवरी से शुरू होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, देखें शेड्यूल
Comments (0)