कश्मीर घाटी में अमरनाथ यात्रा पर अस्थाई रुप से रोक लगा दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के कारण ये रोक लगाई गई है। प्रशासन ने बताया कि खराब मौसम के चलते बालटाल और पहलगाम में अस्थाई रुप से यात्रा पर रोक लगा दी गई है। कहा गया है कि मौसम साफ होने के बाद ही जाने की इजाजत दी गई। अगले 24 से 36 घंटे बारिश का अलर्ट है। घाटी में देर रात बारिश हो रही है।
अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी
बता दें कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा 2022 के पहले 4 दिनों में कुल 40,233 यात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए। अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी थी। अधिकारियों ने कहा थी कि 30 जून को यात्रा शुरु होने के बाद से अब तक 40,233 तीर्थयात्री ने गुफा मंदिर के दर्शन किए।
छठा जत्था दक्षिण कश्मीर से रवाना हुआ था
इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच 6 से अधिक तीर्थयात्रियों का छठा जत्था दक्षिण कश्मीर से रवाना हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF की कड़ी सुरक्षा के बीच 239 वाहनों में कुल 6,351 तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। इनमें 4,864 पुरुष, 1,284 महिलाएं, 56 बच्चे, 127 साधु, 19 साध्वी और एक ट्रांसजेंडर हैं।
ये भी पढे़- कई चाइनीज कंपनी पर ED की छापे मारी, VIVO सहित 40 ठिकानो पर पहुंची टीम
14 किलोमीटर के बालटाल मार्म से जून को शुरु हुई थी
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर के नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर के बालटाल मार्म से जून को शुरु हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 7200 से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के मौके पर समाप्त होगी।
ये भी पढ़े- सानिया मिर्जा का विम्बलंडन में शानदार प्रदर्शन , मिक्स डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंची
Comments (0)