police personnel honored: देश के 74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) के उपलक्ष्य में सरकार ने इस बार सैनिकों को सलाम करने का निर्णय लिया है। यही वजह है कि गणतंत्र दिवस ( Republic Day) 2023 के इस मौके पर सरकार ने देशभर से कुल 901 पुलिस कर्मियों (police personnel) को पुलिस पदक (police medal) से सम्मानित करने का फैसला किया है। सरकार कुल 140 लोगों को वीरता, 93 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (President's Police Medal) और 668 कर्मियों को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया है।
140 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार
पीआईबी (PIB) के अनुसार जिन 140 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards) दिया जा रहा है, उनमें से 80 पुलिसकर्मी वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से आते हैं। इनमें से 48 लोग केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से आते हैं। वहीं इन 140 लोगों में से 31 पुलिसकर्मी महाराष्ट्र से, 25 पुलिसकर्मी जम्मू-कश्मीर से, 9 झारखंड से, और शेष 7 पुलिसकर्मी अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से आते हैं।
मेधावी सेवा पदक
वीरता के लिए दिए जाने वाले पुलिस पदक जीवन और संपत्ति को बचाने, अपराध को रोकने, अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए दिया जाता है। बहुत विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पुलिस सेवा में विशेष रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है। इसके अलावा भारत की राष्ट्रपति (President) हर साल गणतंत्र दिवस (Republic day) के मौके पर दमकल विभाग और होम गॉर्ड के कर्मियों को भी उनकी सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए वीरता और मेधावी सेवा पदक प्रदान करती हैं।
मानद रैंक से सम्मानित
इसके अलावा गणतंत्र दिवस (Republic day) के अवसर पर 11 हजार से ज्यादा सैन्य कर्मियों को मानद रैंक (honorary rank) से सम्मानित किया गया। हर साल सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को सेना में उनकी विशिष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए मानद रैंक प्रदान किया जाता है।
ये भी पढ़े- Flight Alcohol Policy: एअर इंडिया ने फ्लाइट अल्कोहल सर्विस पॉलिसी में किया बदलाव
Comments (0)