Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली चरण में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस की तरफ से गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा गया था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी थी। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने खुद सुरक्षा घेरा का उल्लंघन किया। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि राहुल गांधी ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। दिल्ली पुलिस की सुरक्षा, यातायात और विशेष शाखा इकाइयों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया था
दिल्ली पुलिस के अनुसार, पुलिस ने सादी वर्दी में कई पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया था और कांग्रेस सांसद के लिए सुरक्षा घेरा बनाया था। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कहा था कि राहुल गांधी के लिए गाइडलाइंस के अनुसार सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए गए थे, लेकिन उन्होंने 113 बार नियमों का उल्लंघन किया और उन्हें इसकी जानकारी दी गई।
अब तक 113 बार नियमों का उल्लंघन किया
इससे पहले CRPF ने कांग्रेस के आरोपों पर गृह मंत्रालय को बताया कि, राहुल गांधी ने 2020 से लेकर अब तक 113 बार नियमों का उल्लंघन किया है। CRPF के अनुसार ऐसा कई बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी हुआ हैं। वहीं अर्धसैनिक बल की ओर से बताया गया है कि गाइडलाइन के अनुसार ही राहुल गांधी की सुरक्षा का इंतजाम किया गया था।
CRPF के अनुसार, संरक्षित व्यक्ति के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था तब सही काम करती है। जब संरक्षित व्यक्ति स्वंय निर्धारित सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करता हैं। वहीं कई मौकों पर राहुल गांधी की तरफ से निर्धारित नियमों का उल्लंघन देखा गया है।
ये भी पढ़े- Bihar : BJP उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Comments (0)