देहरादून में डेंगू लगातार खतरनाक होता जा रहा है, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 22 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, जबकि डेंगू से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी देहरादून में अब तक कुल 611 डेंगू के केस पाए जा चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है ताकि डेंगू जांच के निर्धारित शुल्क और इलाज को लेकर मरीज से अधिक शुल्क वसूला ना जा सके।
देहरादून में डेंगू लगातार खतरनाक होता जा रहा है, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 22 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, जबकि डेंगू से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।