समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अबू आजमी ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर टोल के नाम पर आंदोलन करके पैसे सेटलमेंट करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि, मुंबई के टोल नाकों पर आज (1 अक्टूबर) से टोल टैक्स के दाम बढ़ जाएंगे, जिसे लेकर विपक्षी पार्टियां सरकार पर भी आरोप लगा रही है। दरअसल, ठाकरे आए दिन मुंबई से जुड़े टोल नाकों पर बढ़ते दामों को लेकर आंदोलन करते रहते हैं।
सरकार ने टोल बूथों पर 1 अक्टूबर से टोल टैक्स बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुंबई की सीमा पर 5 टोल बूथ आते हैं।