तृणमूल कांग्रेस के कांग्रेस के सीनियर नेता मुकुल रॉय ( Mukul Roy ) ने कहा कि, वह कुछ निजी काम से दिल्ली पहुंचे हैं। बता दें कि, उनका यह बयान तब आया है, जब कुछ घंटे पहले उनके परिवार ने दावा किया था कि, वह ( Mukul Roy ) सोमवार शाम से लापता हैं। वहीं रॉय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, वह राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए हैं, लेकिन उनका कोई खास एजेंडा नहीं है।
क्या मैं दिल्ली नहीं आ सकता? - Mukul Roy
मुकुल रॉय ने आगे कहा कि, मैं कई सालों तक संसद सदस्य रहा हूं। क्या मैं दिल्ली नहीं आ सकता? पहले भी, मैं नियमित तौर पर दिल्ली आता रहता था। उन्होंने अपने दिल्ली जाने की वजह नहीं बताई, लेकिन पश्चिम बंगाल के राजनीतिक वर्ग में उनके अगले कदम को लेकर अटकलें लगायी जा रही है। सुभ्राग्शु रॉय ने यह कहते हुए कहा कि, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि, उनके पिता का सोमवार देर शाम से कोई अता-पता नहीं है और वह लापता हैं।
2017 के चुनाव में मुकुल रॉय बीजेपी की टिकट पर लड़े थे
आपको बता दें कि, टीएमसी नेता मुकुल रॉय पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के बाद साल 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। वहीं उन्होंने भाजपा के टिकट पर साल 2021 का विधानसभा चुनाव जीता था, लेकिन वह नतीजों की घोषणा के लगभग एक माह बाद वह भाजपा का दामन छोड़ फिर से टीएमसी में लौट आए थे।
ये भी पढ़ें - NCP छोड़ BJP में शामिल होंगे अजित पवार? Sharad Pawar के बयान से लगा अटकलों पर विराम
Comments (0)