कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने बड़ा दावा किया हैं। गृहमंत्रालय को दिए जवाब में CRPF ने कहा कि, राहुल गांधी ने खुद 113 बार सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया हैं।
कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का किया दावा
दरअसल, कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा और सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक होने का दावा किया गया था। कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर कहा था कि, सरकार को पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील प्रदेशों में यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
113 बार सुरक्षा नियमों का किया गया उल्लंघन
गृहमंत्रालय को दिए जवाब में CRPF ने कहा कि, कई अवसरों पर राहुल गांधी की तरफ से निर्धारित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन देखा गया है और इस बारे में राहुल गांधी को कई बार बताया गया हैं। CRPF की ओर से गया कि, 2020 के बाद से अबतक उनके द्वारा 113 बार उल्लंघन देखे गए है और राहुल गांधी को इस की जानकारी भी दी गई है।
केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
वहीं इस मामले पर कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा हैं। इस पत्र में दावा किया गया है कि, 24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के राजधानी दिल्ली पहुंचने पर पुलिस राहुल गांधी की सुरक्षा में नाकाम रही। जबकि, राहुल को Z+ सुरक्षा प्राप्त है। आपको बता दें कि, कांग्रेस की ओर से एक वीडियो भी शेयर किया गया है, इस वीडियो में राहुल गांधी के आस-पास भारी भीड़ देखी जा सकती हैं।
कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में आगे यह आग्रह किया गया है कि, भारत जोड़ो यात्रा आगे पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील प्रदेशों में जाने वाली है इस कारण राहुल गांधी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
ये भी पढ़ें - Guru Gobind Singh: गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर पीएम मोदी ने दी उन्हें श्रद्धांजलि
Comments (0)