देश में एक बार फिर से कोरोना पैर पसारने लगा है। पिछले 24 घंटो में 2527 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस केसों को मिलाकर अब तक देश में 15079 कोरोना मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं। उसके अनुसार, कोरोना से एक दिन में 33 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 5,22,149 तक पहुंच गया है। इसके अलावा 1656 मरीजों को कोरोना से मुक्ति भी मिली है।
शुक्रवार को ही 1 हजार से ज्यादा केस सामने आए
अगर बात दिल्ली की करें तो यहां मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को ही 1 हजार से ज्यादा केस सामने आए थे। दिल्ली में दो से ढाई महीनों में कोरोना के मामले सबसे अधित हो गए हैं। एक दिन में 1042 केस दिल्ली में दर्ज किए गए हैं। 10 फरवरी के बाद से देश में सबसे ज्यादा मरीज दिल्ली में ही मिले हैं। केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
सबसे ज्यादा एक्टिव केस दिल्ली में 3253 हैं
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस दिल्ली में 3253 हैं। उसके बाद केरल में 2613, कर्नाटक में 1637, हरियाणा में 1632, उत्तर प्रदेश में 1044 है। जनसंख्या के हिसाब से देखा जाए तो उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है और यहां पर एक्टिव केस दूसरे राज्यों से सबसे कम हैं।
ये भी पढ़े-
पीएम मोदी से आज मिलेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 188 नए मामले सामने आए थे। तो वहीं 123 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर वापसी कर चुके हैं। जिन जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले मिले हैं। उन जिलों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़े-
खरगोन में कर्फ्यू में बेवजह घूम रहे लोगों से सफाई करवा रही पुलिस, निवासी जमकर कर रहे तारीफ
Comments (0)