स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें एक लड़की के चेहरे पर तिरंगा बना होने के कारण उसे माथा टेकने से रोका गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक लड़की है जो हरियाणा की बताई जा रही है। लड़की के चेहरे पर तिरंगा बना हुआ था। एक सेवादार ने उसे मंदिर में प्रवेश करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया।
कमेटी के महासचिव ने मांगी माफी
वीडियो में लड़की को हरियाणवी भाषा में बात करते हुए सुना जा सकता है। साथ ही सेवादार उससे विवाद करते और उसे अंदर जाने (Golden Temple) से रोकते नजर आ रहे हैं। घटना के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं। साथ ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने किसी भी तरह के हुए दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगी है। हालांकि, उनका कहना है कि उस लड़की के चेहरे पर बना झंडा राष्ट्रीय ध्वज नहीं था।
1) A girl was stopped from entering Golden Temple because she had an Indian flag painted on her face.
— Anshul Saxena (@AskAnshul) April 17, 2023
The man who denied her entry into Golden Temple said, this is Punjab not India. pic.twitter.com/IfUi74poIk
'चेहरे पर बना झंडा राष्ट्रीय ध्वज नहीं था'
कमेटी के महासचिव ने कहा, "ये एक सिख तीर्थस्थल है। हर धार्मिक स्थल की अपनी मर्यादा होती है। हम सभी का स्वागत करते हैं। अगर कोई अधिकारी दुर्व्यवहार करता है तो हम माफी मांगते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इस लड़की के चेहरे पर बना झंडा, राष्ट्रीय ध्वज नहीं था। इस झंडे में अशोक चक्र नहीं बना हुआ था। बल्कि ये झंडा एक राजनीतिक झंडा था।" वहीं, वायरल वीडियो में स्वर्ण मंदिर के कर्मचारी जिसने लड़की को प्रवेश देने से मना किया था वो ये बोलते हुए सुनाई पड़ा "यह भारत नहीं है, यह पंजाब है।"
Read More: दुर्घटनाग्रस्त हुआ बिहार के राज्यपाल का काफिला, कई घायल
Comments (0)