इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान की नागपुर में इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6E 7074 अहमदाबाद से नागपुर होते हुए लखनऊ जा रहा था। ये विमान सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर अहदाबाद से निकला था। इस विमान में 50 यात्री और 4 स्टाफ मेंबर सवार थे। पायलट को विमान में धुआं नजर आया, जिसके बाद सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल में ले जाया गया
हालांकि किसी भी यात्री को चोट लगने की कोई खबर नहीं हैं। यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल में ले जाया गया है। विमान में जांच के लिए इंजीनियर की टीम मौजूद है। यात्रियों तो उनकी सुरक्षा अनुसार नागपुर, दिल्ली, लखनऊ पहुंचाया जा रहा है। वहीं कुछ यात्रियों ने अपनी आगे की यात्री भी स्थगित कर दी है।
विमान में सवार यात्री घबरा गए थे
इससे पहले झारखंड के रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 2 अप्रैल को इंडिगो के कोलकाता जाने वाले विमान में उड़ान भरने के दौरान आई तकनीकी खराबी की वजह से रद्द करना पड़ा था। रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि इंडिगो की सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर कोलकाता जाने वाली उड़ान रवाना हो रही थी, तभी उनका AC बंद हो गया और तेज आवाज सुनाई दी। जिससे विमान में सवार यात्री घबरा गए थे।
ये भी पढ़े-
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानआर्यमन सिंधिया को बनाया गया GDCA का उपाध्यक्ष
विमान की जांच की गई
उन्होंने बताया कि तुरंत पायलट ने विमान को रोककर उसे बे (पार्किंग) में लाया और सभी यात्रियों को उतारने के बाद विमान की जांच की गई, तो AC खराब होने का पता चला, शर्मा ने बताया कि इंडिगो के एटीआर-72 विमान को दुरुस्त कर लिया गया। उन्होंने कहा था कि घटना के वक्त विमान में 62 यात्री सवार थे। हादसे में किसी को कोई क्षति नहीं हुई थी। हादसे के बारे में इंडिगो की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं किया गया था।
ये भी पढ़े-
लियाम लिविंगस्टोन ने पकड़ा ड्वेन ब्रावो का कैच, फैंस देखकर हुए हैरान
Comments (0)