इजरायल–ईरान के बीच जारी तनाव और उससे जुड़ी खबरों में बढ़ती सनसनीखेज और अटकलों पर आधारित रिपोर्टिंग को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) को निर्देश दिया है कि न्यूज़ टीवी चैनलों की टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (TRP) की रिपोर्टिंग तत्काल प्रभाव से चार सप्ताह के लिए रोकी जाए।
सरकार ने BARC को 4 हफ्ते तक टेलीविजन रेटिंग जारी करने से रोका
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से 6 मार्च 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि इजरायल–ईरान संघर्ष के दौरान कुछ न्यूज़ चैनल अनावश्यक सनसनी और अटकलों पर आधारित सामग्री प्रसारित कर रहे हैं, जिससे आम जनता में घबराहट फैलने की संभावना है। विशेषकर उन लोगों में चिंता बढ़ सकती है जिनके मित्र या परिवार प्रभावित क्षेत्रों में रहते हैं।
मंत्रालय ने अपने निर्देश में 16 जनवरी 2014 की ‘टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के लिए नीति दिशानिर्देश’ का हवाला देते हुए कहा कि इन दिशानिर्देशों के तहत रेटिंग एजेंसी को मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों, नियमों और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। इसी प्रावधान के तहत BARC को न्यूज़ चैनलों की TRP रिपोर्टिंग फिलहाल रोकने का आदेश दिया गया है।
Comments (0)