लोकसभा में विपक्ष के प्रस्ताव से ठीक पहले PM मोदी ने स्पीकर ओम बिरला के सम्मान में बड़ी बातें कही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्पीकर ओम ओम बिरला को एक बेहतरीन अध्यक्ष बताते हुए कहा कि, वे सदन के उन सदस्यों को भी बहुत धैर्य से संभालते हैं जो अक्सर हंगामा करते हैं।
ओम बिरला काबिल लोकसभा अध्यक्ष है
कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर जुड़े पीएम मोदी ने कहा कि, ओम बिरला ने हमेशा दलीय राजनीति से ऊपर उठकर संविधान की मर्यादा को सर्वोपरि रखा है।प्रधानमंत्री ने कहा कि ओम बिरला जितने शानदार सांसद हैं, उतने ही काबिल लोकसभा अध्यक्ष भी हैं।
ओम बिरला पूरी तरह संविधान के प्रति समर्पित हैं
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, सदन चलाने की बात हो तो ओम बिरला किसी एक दल के नहीं रह जाते। वे सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के लिए एक समान हैं। पीएम ने आगे कहा कि, ओम बिरला पूरी तरह संविधान के प्रति समर्पित हैं और संसदीय नियमों का पालन करना उनकी प्राथमिकता रहती है। उनके मुताबिक, यही वजह है कि वे सदन की कार्यवाही को संतुलन और सम्मान के साथ चलाने में सफल रहते हैं।
Comments (0)