स्वामी विवेकानंद की जयंती हर साल 12 जनवरी को मनाई जाती है। इस अवसर पर पूरे देश में उनकी जयंती मनाई जा रही है। इसे भारत में 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है। भारत सरकार ने 1984 में घोषणा की थी कि स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को उनके विचारों से प्रेरित करना है ताकि वे देश के निर्माण में अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग कर सकें।
स्वामी विवेकानंद जयंती
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने एक्स पोस्ट में लिखा विश्व पटल पर भारतीयता, सनातन संस्कृति व हमारे समृद्ध वैचारिक-सांस्कृतिक विरासत को गौरवान्वित करने वाले, सांस्कृतिक स्वाभिमान के प्रतीक, असंख्य युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सादर नमन व राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
सही दिशा से कोई भी असंभव कार्य संभव किया जा सकता है
युवा किसी भी समाज का आधार और भविष्य होते हैं। उनकी ऊर्जा, उत्साह, और नए विचार किसी भी देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकते हैं। स्वामी विवेकानंद ने हमेशा युवाओं को जागरूक और जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि सच्चे आत्मविश्वास, कठोर परिश्रम और सही दिशा से कोई भी असंभव कार्य संभव किया जा सकता है। उनका यह कथन आज भी हमें प्रेरित करता है उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।
Comments (0)