मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज होली के रंग में सराबोर होंगे। वे सुबह 9 से 10.30 बजे तक होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सीएम हाउस में होगा। जहां जमकर होली खेली जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। जहां पूर्व सीएम वीरेंद्र कुमार सखलेचा के जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11:50 बजे विधानसभा से सीएम हाउस पहुंचेंगे।
अलग-अलग इलाकों से चल समारोह
भोपाल के अलग-अलग इलाकों से चल समारोह निकलेगा। दयानंद चौक, जुमेराती, करोद, कोलार, संत नगर और भेल क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों पर रंग-गुलाल के कार्यक्रम होंगे। हिंदू उत्सव समिति की ओर से दयानंद चौक से पारंपरिक होली चल समारोह निकाला जाएगा। जिसमें राधा-कृष्ण और भोलेनाथ की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। सुरक्षा को लेकर 1400 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। वहीं हुड़दंग करने पर तुरंत एक्शन होगा।
Comments (0)