ईरान में चल रहे युद्ध और बढ़ते तनाव के बीच देश के लिए नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हमले किए थे, जिसमें तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद से सर्वोच्च नेतृत्व पद को भरने की प्रक्रिया चल रही थी।
मोजतबा की नियुक्ति और विवाद
असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स में कुल 88 वरिष्ठ मौलवी शामिल थे। इस सभा में बहुमत से मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना गया। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस निर्णय में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) का दबाव भी एक अहम कारक रहा है।
मिडिल ईस्ट पर असर
तत्कालीन हमले के जवाब में ईरान ने खाड़ी के करीब सात देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया, जिससे पूरी मिडिल ईस्ट में तनाव और हिंसा बढ़ गई।
Comments (0)