टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण के खिताबी मुकाबले में आज यानी की रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी। आपको बता दें कि, यह महामुकाबला शाम 7 बजे शुरु होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025के फाइनल में कीवी टीम को हराने के बाद, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने और मेजबान के तौर पर पहली बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका है।
संजू और फिन शानदार फॉर्म में
जहाँ भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और फिन एलन की शानदार फॉर्म ने इस जंग को रोमांचक बना दिया है, वहीं करोड़ों प्रशंसक भारत की इस संभावित जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले #ICCT20WorldCup के फाइनल मैच पर क्रिकेट जगत के अलावा अन्य लोगों ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है।
हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा - जया किशोरी
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले #ICCT20WorldCup के फाइनल मैच पर आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी ने कहा कि, मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भारत की जीत हो... हमारे खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ हैं, और मुझे उम्मीद है कि वे जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, चाहे कुछ भी हो, हम हमेशा अपनी टीम के साथ खड़े हैं। संजू सैमसन बहुत अच्छा खेल रहे हैं, और मुझे उम्मीद है कि हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा।
भारत वर्ल्ड कप जीतेगा - सौरव गांगुली
वहीं T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में न्यूज़ीलैंड का सामना करने वाली सूर्या की टीम भारत पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि, भारत वर्ल्ड कप जीतेगा। भारत एकबहुत मज़बूत टीम है। सभी खिलाड़ी छक्के मारेंगे। वे ज़रूर जीतेंगे।
Comments (0)