वाराणसी - बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज यानी के शनिवार को वाराणसी में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने कहा कि दुनिया वर्तमान समय में युद्ध और संघर्ष की राह पर है, लेकिन भारत सनातन धर्म की गूंज के माध्यम से शांति का मार्ग दिखाने में सक्षम है।
हम काशी आए हैं, यह हमारा सौभाग्य है
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने बयान में आगे कहा कि, आज हम काशी आए हैं, यह हमारा सौभाग्य है। पूरी दुनिया युद्ध के रास्ते पर है, और भारत ही ऐसी जगह है जहां से सनातन की गूंज दुनिया में शांति का रास्ता बनाएगी। उन्होंने अमेरिका के सत्ताधीश के बारे में भी टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति पर भरोसा नहीं किया जा सकता, जो विचलित मानसिकता के होते हैं। उनके अनुसार, वैश्विक राजनीतिक परिस्थितियों में सावधानी रखना आवश्यक है।
UGC बिल पर विचार किया जाना चाहिए
इसके अलावा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने UGC बिल को लेकर भी विचार साझा किया। बाबा बागेश्वर ने कहा कि, UGC बिल पर हमारा बस इतनाही कहना है कि इस पर विचार किया जाना चाहिए। देश में किसी भी प्रकार की दरार नहीं होनी चाहिए। इस मामले में संतुलन और समझदारी जरूरी है। शास्त्री के इस संदेश का मुख्य उद्देश्य देश में सामाजिक और धार्मिक एकता को बनाए रखना और वैश्विक स्तर पर शांति की दिशा में भारत की भूमिका को मजबूत करना है।
Comments (0)