पश्चिम बंगाल चुनाव से एक महीने पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पश्चिम बंगाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।उधर, लद्दाख के उपराज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने भी इस्तीफा दे दिया है। बोस ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा है और फिलहाल वे दिल्ली में मौजूद हैं।
ममता बनर्जी ने जताई हैरानी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोस के इस्तीफे पर हैरानी जताई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें सूचित किया कि आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र का एकतरफा फैसला है और इस पर मुझसे कोई सलाह नहीं ली गई।
बोस और गुप्ता का कार्यकाल
सीवी आनंद बोस ने 23 नवंबर 2022 को बंगाल के राज्यपाल के रूप में पद संभाला था। लद्दाख के उपराज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने 18 जुलाई 2025 को कार्यभार ग्रहण किया था।
राज्यपाल और ममता सरकार के बीच विवाद
बोस के कार्यकाल के दौरान ममता सरकार और राजभवन के बीच कई बार मतभेद सामने आए। विशेष रूप से विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों, प्रशासनिक हस्तक्षेप और कुछ संवैधानिक मुद्दों को लेकर विवादों की खबरें आती रही हैं।
राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने X पर लिखा कहा- ‘बोस के इस्तीफे की खबर अचानक आने से मैं हैरान हूं। अभी तक मुझे उनके इस्तीफे की असली वजह के बारे में जानकारी नहीं है।’
उन्होंने ये भी कहा- ‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे बताया है कि आरएन रवि को बंगाल का नया गवर्नर बनाया जा रहा है। यह एकतरफा फैसला है। तय परंपरा के अनुसार मुझसे कोई सलाह नहीं ली गई।
Comments (0)