एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता में उतारा गया विमान
एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में खराबी आ गई है, इसलिए फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-180 सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही थी कि अचानक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 6 hours ago
89
0
...

एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में खराबी आ गई है, इसलिए फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-180 सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही थी कि अचानक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। रात करीब 12 बजकर 45 मिनट की बात है। विमान के बाएं इंजन में खराबी आई तो विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया, लेकिन खराबी को ठीक नहीं किया जा सका।


एयरलाइन की ओर से मुंबई पहुंचाने के इंतजाम किए जाएंगे


विमान आगे मुंबई तक जाने के लिए उड़ान नहीं भर सका, इसलिए यात्रियों को आज मंगलवार सुबह करीब 5.20 बजे ऑनबोर्ड अनाउंसमेंट करके विमान से उतरने का निर्देश दिया गया। फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि कोलकाता में ही उन्हें उतारने का निर्णय उनकी सुरक्षा के लिए लिया जा रहा है। एयरलाइन की ओर से मुंबई पहुंचाने के इंतजाम किए जाएंगे।


पिछले 24 घंटे में वापस लौट चुकीं कई फ्लाइट


बता दें कि सोमवार को एयर इंडिया की मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट AI-2493 को भी कैंसिल कर दिया गया था, क्योंकि एयरबस A321-211 (VT-PPL) को टेकऑफ करने में खराबी आ रही थी, इसलिए फ्लाइट लेट हो रही थी। दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, इसलिए फ्लाइट बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट आई थी। बोइंग-737 मैक्स 8 प्लेन को शाम 6.20 बजे झारखंड की रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन रास्ते में ही टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण पायलट ने फ्लाइट को वापस दिल्ली के लिए मोड़ लिया और एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग कराई।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Durgesh Vishwakarma
सीएम नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं, हमें नया बिहार बनाना है - तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। हम नई सोच वाले हैं।
9 views • 50 minutes ago
Durgesh Vishwakarma
सोनम-राजा का आखिरी वीडियो आया सामने...
सुबह करीब 9:45 का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और राजा-सोनम नोगरीट गांव में रात बिताने के बाद ऊपर जा रहे थे।
9 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
साइप्रस की धरती से पीएम मोदी ने दिया तुर्की को कड़ा संदेश
साइप्रस की यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने साइप्रस में ग्रीन लाइन का दौरा किया। विश्लेषकों का मानना है कि तुर्की को कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप करने के फैसले पर पछतावा होगा।
79 views • 3 hours ago
Richa Gupta
ईरान -इजराइल संघर्ष: भारत ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की
भारत ने अपने नागरिकों के लिए ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के नई एडवाइजरी जारी की है। भारत ने अपने नागरिकों से फौरन तेहरान छोड़ने को कहा है।
23 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
ईरान-इजराइल संघर्ष से बढ़ी कच्चे तेल और गैस की टेंशन, कीमतों में आ सकती है उछाल
ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण भारत तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर चिंतित है। होर्मुज जलसंधि बंद होने की स्थिति में भारत पश्चिम अफ्रीका जैसे वैकल्पिक स्रोतों से तेल लेने की योजना बना रहा है।
20 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
बम की धमकी के बाद इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
बम होने की सूचना के बाद इंडिगो के विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी के अनुसार, कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 2706 की नागपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
17 views • 3 hours ago
Richa Gupta
FATF ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, कहा- बिना फंडिंग के ऐसे हमले नामुमकिन
दुनिया में आतंकवाद को आर्थिक मदद देने वालों पर नजर रखने वाली संस्था FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।
74 views • 5 hours ago
Richa Gupta
एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता में उतारा गया विमान
एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में खराबी आ गई है, इसलिए फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-180 सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही थी कि अचानक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।
89 views • 6 hours ago
Richa Gupta
जी-7 के मंच से कई लक्ष्य साधेंगे पीएम मोदी, भारत का रहेगा दबदबा
प्रधानमंत्री मोदी ने जी-7 समिट कनाडा में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करवायी। दुनिया भर के अति संपन्नशील देशों का न्यौता नई दिल्ली को मिलना काफी अहम है।
49 views • 7 hours ago
Richa Gupta
कैलाश मानसरोवर यात्रा: गंगटोक से रवाना हुआ 35 श्रद्धालुओं का जत्था, आईटीबीपी ने दिखाई हरी झंडी
सिक्किम के रास्ते कैलाश मानसरोवर के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया है। देशभर से आए 35 श्रद्धालुओं ने सोमवार को गंगटोक से नाथुला के रास्ते 18वें माइल अनुकूलन केंद्र के लिए यात्रा शुरू की।
86 views • 2025-06-16
...