अमरनाथ यात्रा मार्ग आगामी एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित
आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार ने पूरे तीर्थयात्रा मार्ग को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 8 hours ago
50
0
...

आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार ने पूरे तीर्थयात्रा मार्ग को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। केंद्र शासित प्रदेश के गृह विभाग ने अमरनाथ यात्रा के सभी मार्गों को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है जिसमें पहलगाम और बालटाल दोनों मार्ग शामिल हैं। यह प्रतिबंध सभी प्रकार के हवाई उपकरणों पर लागू होता है जिसमें यूएवी, ड्रोन और गुब्बारे शामिल हैं।


सुरक्षा निर्देश 01 जुलाई से 10 अगस्त तक रहेंगे लागू


सुरक्षा निर्देश 01 जुलाई से 10 अगस्त तक लागू रहेंगे। यह निर्णय केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ऐसा करने की सलाह दिए जाने के बाद लिया गया है। यह प्रतिबंध चिकित्सा निकासी, आपदा प्रबंधन या सुरक्षाबलों द्वारा किए जाने वाले निगरानी अभियानों के मामलों पर लागू नहीं होंगे। ऐसे अपवादों के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बाद में जारी की जाएगी।


वार्षिक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू


वार्षिक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 9 अगस्त को समाप्त होगी। पहलगाम हमले के मद्देनजर यात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। तीर्थयात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) की 580 कंपनियों को तैनात किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
भारत को तोड़कर 1971 की हार का बदला लेंगे, पाकिस्तान आर्मी चीफ ने अमेरिका में उगला जहर
वॉशिंगटन दौरे पर पहुंचे आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। इस दौरान उन्होंने भारत के साथ हालिया संघर्ष को लेकर खूब शेखी बघारी और झूठे दावे किए तो 1971 की जंग में हार की टीस भी उभर आई। उन्होंने भारत से बदला लेने की कसम खाई।
44 views • 3 hours ago
Richa Gupta
इस साल सिख श्रद्धालुओं का जत्था नहीं जाएगा पाकिस्तान, SGPC ने लिया फैसला
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने फैसला किया है कि इस बार सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान में गुरु धामों की यात्रा पर नहीं जाएगा।
47 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
महाराष्ट्र के स्कूलों में हिन्दी की 'अनिवार्यता' खत्म, हिंदी होगी तीसरी भाषा
महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी भाषा को अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाने के फैसले के बाद से ही राजनीति तेज थी. अब सरकार ने फैसला लिया है कि क्लास- 1 से 3 तक हिंदी को 'अनिवार्य' नहीं रखा जाएगा, लेकिन सामान्य रूप से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा. इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने नया सरकारी निर्णय जारी किया है.
15 views • 6 hours ago
Richa Gupta
डीयू में दाखिलों का आगाज, कुलपति ने लॉन्च किया नया एडमिशन पोर्टल
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए दाखिलों का बिगुल बज चुका है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्सों के लिए नया एडमिशन पोर्टल लॉन्च किया।
45 views • 7 hours ago
Richa Gupta
अमरनाथ यात्रा मार्ग आगामी एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित
आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार ने पूरे तीर्थयात्रा मार्ग को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है।
50 views • 8 hours ago
Richa Gupta
सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 8 वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी फ्रांस रवाना
भारतीय सेना की एक टुकड़ी द्विवार्षिक भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति के 8 वें संस्करण में भाग लेने के लिए मंगलवार को रवाना हुई।
45 views • 8 hours ago
Durgesh Vishwakarma
सीएम नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं, हमें नया बिहार बनाना है - तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। हम नई सोच वाले हैं।
29 views • 2025-06-17
Durgesh Vishwakarma
सोनम-राजा का आखिरी वीडियो आया सामने...
सुबह करीब 9:45 का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और राजा-सोनम नोगरीट गांव में रात बिताने के बाद ऊपर जा रहे थे।
48 views • 2025-06-17
Sanjay Purohit
साइप्रस की धरती से पीएम मोदी ने दिया तुर्की को कड़ा संदेश
साइप्रस की यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने साइप्रस में ग्रीन लाइन का दौरा किया। विश्लेषकों का मानना है कि तुर्की को कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप करने के फैसले पर पछतावा होगा।
138 views • 2025-06-17
Richa Gupta
ईरान -इजराइल संघर्ष: भारत ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की
भारत ने अपने नागरिकों के लिए ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के नई एडवाइजरी जारी की है। भारत ने अपने नागरिकों से फौरन तेहरान छोड़ने को कहा है।
45 views • 2025-06-17
...