ब्रिटेन के इस कदम से उड़ेगी रूस और चीन की नींद
ब्रिटेन ने अमेरिका से F-35 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने की घोषणा की है। ये जेट अमेरिकी परमाणु बम से लैस हो सकते हैं, जो नाटो देशों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम होगा। ब्रिटेन के इस फैसले से रूस और चीन की चिंताएं बढ़ सकती हैं।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 25 जून 2025
74
0
...

ब्रिटेन की कीर स्टार्मर सरकार ने अपनी परमाणु क्षमता को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है, जो रूस और चीन की नींद उड़ा सकता है। ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि वह अमेरिका से कम से के 12 F-35 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने जा रही है, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम होंगे। ये पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान अमेरिकी परमाणु हथियारों से लैस हो सकते हैं। ब्रिटेन के मीडिया आउटलेट स्काई न्यूज ने इस बारे में जानकारी दी है।

ब्रिटेन ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब वैश्विक असुरक्षा बढ़ रही है। वहीं, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और उनके यूरोपीय समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को यह समझाने में जुटे हैं कि अमेरिका पर निर्भर रहने के बजाय यूरोप अपनी रक्षा करने की क्षमता को मजबूत करने के बारे में गंभीर है। ट्रंप ने बार-बार कहा है कि यूरोप को अपनी रक्षा के लिए गंभीर होना चाहिए और नाटो सहयोगियों को अपने रक्षा खर्च को जीडीपी के 5 प्रतिशत तक ले जाने पर जोर दिया है।

ब्रिटेन के लिए बताया नया युग

अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने के प्रयास के रूप में कीर स्टार्मर रॉयल एय़र फोर्स को 1990 के दशक के बाद पहली हवाई परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी अनिश्चितता के युग में हम अब शांति को हल्के में नहीं ले सकते। स्टार्मर ने आगे कहा, ये F-35 दोहरे सक्षम विमान दुनिया की अग्रणी हमारी रॉयल एयर फोर्स के लिए एक नए युग की शुरुआत करेंगे और ब्रिटेन व हमारे सहयोगियों को धमकाने वाले वाले दुश्मन के खतरे को रोकेंगे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
भारत के महान लोगों का शुक्रिया, इजरायल के साथ युद्धविराम के बाद ईरान ने क्यों कहा ऐसा
ईरान ने इजरायल के साथ युद्ध खत्म होने के बाद भारत के लोगों को खासतौर पर शुक्रिया अदा किया है। नई दिल्ली में ईरानी दूतावास ने एक बयान जारी कर भारत के साथ लंबे सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच संबंधों का जिक्र किया गया है।
76 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
ईरान के सुप्रीम लीडर कहां हैं?
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को पिछले एक सप्ताह से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। इसके बाद अटकलों को दौर शुरू हो गया है कि क्या ईरानी सुप्रीम लीडर सुरक्षित हैं या फिर इजरायल के डर से छिपे हुए हैं।
22 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
ईरान का 400 किलो यूरेनियम गायब
इजरायली अधिकारियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया है कि ईरान ने हमले से पहले यूरेनियम भंडार और उपकरणों को एक गुप्त स्थान पर ले गया होगा। अमेरिकी हमलों से पहले ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में फोर्डो परमाणु सुविधा के बाहर 16 ट्रकों का काफिला दिखाई दिया था, जो एक पहाड़ के अंदर बनाया गया स्थल है।
25 views • 2025-06-25
Sanjay Purohit
ब्रिटेन के इस कदम से उड़ेगी रूस और चीन की नींद
ब्रिटेन ने अमेरिका से F-35 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने की घोषणा की है। ये जेट अमेरिकी परमाणु बम से लैस हो सकते हैं, जो नाटो देशों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम होगा। ब्रिटेन के इस फैसले से रूस और चीन की चिंताएं बढ़ सकती हैं।
74 views • 2025-06-25
Sanjay Purohit
'कमाल का सफर था... जय हिंद! जय भारत!' अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद बोले शुभांशु शुक्ला
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बुधवार को एक्सिओम स्पेस के वाणिज्यिक मिशन के तहत तीन अन्य लोगों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर निकलकर इतिहास रच दिया। 29 मई से अब तक छह बार लॉन्चिंग टाले जाने के बाद आखिरकार एक्सिओम-4 मिशन फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे आईएसएस की ओर रवाना हुआ।
64 views • 2025-06-25
Sanjay Purohit
क्या मध्य पूर्व बन रहा है चौथे विश्व युद्ध का विस्फोटक केंद्र?
मध्य पूर्व एक बार फिर वैश्विक अस्थिरता का केंद्र बन गया है। तेल, धर्म, और अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों की टकराहट ने इस क्षेत्र को बारूद के ढेर पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस्राइल-गाज़ा संघर्ष, ईरान-अमेरिका तनाव और हालिया परमाणु ठिकानों पर हमलों ने हालात को युद्ध के मुहाने तक पहुंचा दिया है।
42 views • 2025-06-24
Sanjay Purohit
म्यांमार के 'खजाने' पर चीन की नजर
म्यांमार में उथल पुथल का दौर लगातार जारी है। म्यांमार में सशस्त्र समूहों और जुंटा शासन की लड़ाई में चीन अपनी भूमिका बढ़ाई है और खनिज संपदाओं पर कब्जा कर रहा है।
28 views • 2025-06-24
Sanjay Purohit
डोनाल्ड ट्रंप के एक दावे से कच्चा तेल टूटा
कच्चे तेल की कीमत में आज काफी गिरावट आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा की है। इससे पहले कच्चा तेल पांच महीने के टॉप पर पहुंच गया था जिससे भारत समेत पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया था।
32 views • 2025-06-24
Sanjay Purohit
सिंधु जल विवाद में कूदा OIC, तुर्की में 57 इस्लामिक देशों के संगठन ने पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाया
इस्लामी सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद (CFM) ने भारत-पाक के सिंधु जल समझौतों को जारी रखने पर जोर दिया है। 57 इस्लामी देशों के संगठन ओआईसी की तुर्की के इंस्ताबुल में रविवार को हुई बैठक में सिंधु जल संधि सहित पाकिस्तान-भारत के बीच द्विपक्षीय समझौतों का सख्ती से पालन करने का आह्वान दोनों पक्षों से किया गया है।
104 views • 2025-06-23
Sanjay Purohit
हिंद महासागर से आई तबाही, B-2 बॉम्बर ने उड़ाए ईरान के परमाणु ठिकाने
हिंद महासागर के मध्य में स्थित डिएगो गार्सिया द्वीप जो एक गोपनीय सैन्य अड्डे के रूप में जाना जाता है हाल ही में एक बड़े सैन्य ऑपरेशन का केंद्र बना। यहीं से अमेरिका ने अपने सबसे घातक हथियार B-2 स्पिरिट न्यूक्लियर स्टील्थ बॉम्बर को उड़ान भरने का आदेश दिया जिसने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया।
99 views • 2025-06-22
...