


एक वीडियो सामने आने के बाद एमपी की सियासत में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। ऐसी तस्वीर लोगों को करीब पांच साल बाद देखने को मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का हाथ पकड़कर ज्योतिरादित्य सिंधिया ले जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अटकलों का बाजार गरम हो गया है।
यह है मामला
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल स्थित एक निजी स्कूल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। यह स्कूल भोपाल के रतीबड़ इलाके में है। कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच पर बैठे हुए थे। तभी उनकी नजर सामने की ओर कुर्सी पर पड़ी, जहां दिग्विजय सिंह बैठे हुए थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच से नीचे उतरते हैं और दिग्विजय सिंह की ओर बढ़ते हैं।
हाथ पकड़कर मंच पर ले गए
दिग्विजय सिंहके पास पहुंचने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते हैं। इसके बाद हाथ पकड़कर उन्हें मंच पर ले जाते हैं। इस पल को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।