ईरान पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक के बाद ट्रंप की चेतावनी: या तो शांति होगी या भयंकर त्रासदी
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा बयान देते हुए कहा, "अब या तो शांति होगी या त्रासदी।" जानिए पूरी रिपोर्ट और वैश्विक प्रतिक्रिया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 22 जून 2025
91
0
...

ईरान के तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर अमेरिकी हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित किया। ट्रंप ने बताया कि अमेरिका का मकसद ईरान की ‘न्यूक्लियर एनरिचमेंट कैपेसिटी’ को तबाह करना था। यूएस चाहता था कि ईरान के परमाणु खतरे को हमेशा के लिए खत्म किया जाए। अमेरिका का ईरान पर यह हमला भारतीय समय के अनुसार रविवार सुबह 4.30 बजे हुआ है।


ईरान पर एयर स्ट्राइक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने देश को किया संबोधित


ईरान पर एयर स्ट्राइक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 40 साल से ईरान, अमेरिका के खिलाफ काम कर रहा है। कई अमेरिकी इस नफरत का शिकार हुए हैं इसलिए उन्होंने तय किया है कि अब यह और नहीं चलेगा। ट्रंप ने कहा, “या तो शांति होगी या त्रासदी। अभी कई टारगेट बचे हैं। अगर शांति जल्दी नहीं आती है, तो हम और अधिक सटीक हमलों के साथ अन्य लक्ष्यों पर हमला करेंगे।” इसके साथ ही ट्रंप ने बताया कि जो टारगेट चुने गए थे, वह सबसे कठिन थे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने इजरायल के साथ अपना संघर्ष खत्म नहीं किया, तो वह अधिक सटीक हमले करेगा।


ट्रंप ने कहा-हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई


ईरान पर एयर स्ट्राइक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “हमने ईरान में तीन न्यूक्लियर साइट्स पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं। सभी प्लेन अब ईरान के एयर स्पेस से बाहर हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई और सेना नहीं है, जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है! इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”


ईरान को अब संघर्ष खत्म करने के लिए सहमत होना चाहिए


एक अन्य पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अब संघर्ष खत्म करने के लिए सहमत होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ईरान से शांति कायम करने को कहा है। साथ ही कहा है कि अगर ईरान ऐसा नहीं करता, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि ईरान को अब इस युद्ध को समाप्त करने के लिए सहमत होना चाहिए। ट्रंप का कहना है कि अब ईरान को शांति कायम करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
ग्लोबल स्टेज पर दीपिका पादुकोन की जीत: वॉक ऑफ फेम में चमका भारत
बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन दीपिका पादुकोण ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वे अब हॉलीवुड के प्रतिष्ठित ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ का हिस्सा बन गई हैं—वह सूची जिसमें विश्व सिनेमा की दिग्गज हस्तियों के नाम अमर हो जाते हैं। इस उपलब्धि ने न केवल भारतीय फिल्म जगत को गौरवान्वित किया है, बल्कि यह भारत की सृजनात्मक शक्ति और सिनेमा के वैश्विक प्रभाव का भी प्रतीक है।
50 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
ट्रंप ने अब भारत को दी 500 प्रतिशत टैक्स की धमकी
अमेरिका के राष्ट्रापति डोनाल्ड। ट्रंप यूक्रेन युद्ध बंद नहीं करा पाए तो अब भारत और चीन को रूस के साथ रिश्तों को लेकर धमकाने लगे हैं। ट्रंप ने कहा है कि वह 500 प्रतिशत टैक्स लगाने पर पूरी गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
65 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
पाकिस्तान में तख्तापलट की आहट, फील्ड मार्शल के बाद क्या राष्ट्रपति बनेंगे मुनीर?
इस्लामाबाद में तख्तापलट की चर्चा है। जनरल असीम मुनीर की ताकत बढ़ रही है। उन्हें फील्ड मार्शल बनाया गया है। राष्ट्रपति जरदारी और जनरल मुनीर के बीच तनाव की खबरें हैं। सेना सरकारी फैसलों में दखल दे रही है। जरदारी और मुनीर के बीच नियुक्तियों को लेकर असहमति है।
67 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
आज धरती बनेगी अनोखी घटना की गवाह, 24 घंटे से कम का होगा दिन, पृथ्वी के घूमने की तेज रफ्तार बनी वजह
9 जुलाई पृथ्वी के इतिहास का सबसे छोटा दिन हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है इस अनोखी घटना की वजह पृथ्वी की अपनी धुरी पर घूमने की रफ्तार पहले से ज्यादा हो जाना है। वैज्ञानिकों ने बुधवार के अलावा 22 जुलाई और 5 अगस्त के दिन भी सामान्य से 1.3-1.51 मिलीसेकंड छोटे होने की संभावना जताई है। इन दिनों में चंद्रमा पृथ्वी के भूमध्य रेखा से सबसे दूर होगा।
68 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
2026 में ब्रिक्स की कमान संभालने के लिए भारत तैयार, पीएम मोदी ने दुनिया को बताया एजेंडा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो 2025 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य सुरक्षा पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। भारत अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता करेगा और 'मानवता पहले' के दृष्टिकोण के साथ ब्रिक्स को नया रूप देने का प्रयास करेगा।
88 views • 2025-07-08
Richa Gupta
डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया से आयात पर लगाया 25% टैरिफ, 01 अगस्त से होगा प्रभावी
"डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया से आयात पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो 01 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा। यह कदम व्यापार संतुलन सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।"
72 views • 2025-07-08
Sanjay Purohit
चीन के 'हिटलर' शी जिनपिंग की हत्या की साजिश! 6 बार हुई कोशिश
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बीते कुछ दिनों से दुनिया के 'रडार' से गायब चल रहे हैं। वो ब्राजील में होने वाली ब्रिक्स देशों की बैठक से भी गायब रहे। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शी जिनपिंग कहां हैं.
96 views • 2025-07-07
Richa Gupta
BRICS नेताओं ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, आतंकवाद पर दोहरे मापदंडों को खारिज किया
BRICS देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की तीव्र निंदा की और आतंकवाद पर दोहरे मापदंडों को खारिज किया। भारत को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिला।
64 views • 2025-07-07
Sanjay Purohit
चीन से KJ-500 सर्विलांस एयरक्राफ्ट खरीदेगा पाकिस्तान
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने उसके तीन में से दो SAAB AEW&C सर्विलांस एयरक्राफ्ट को मार गिराया था। भारतीय एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने 314 किलोमीटर की दूरी से एक SAAB AEW&C को मारकर रिकॉर्ड बनाया था। पाकिस्तान के पास फिलहाल एक ही AEW&C है।
42 views • 2025-07-06
Sanjay Purohit
तुर्की के साथ F-35 जेट डील कर सकता है अमेरिका, ट्रंप-एर्दोगन के बीच ऐतिहासिक डील की संभावना
जिस तुर्की पर अमेरिका ने रूसी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था, जिस तुर्की को अमेरिका ने F-35 फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट प्रोग्राम से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया था, वही अमेरिका अब F-35 को थाली में सजाकर तुर्की को सौंपने वाला है।
36 views • 2025-07-06
...