


आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 26 जून को है। इसी दिन से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत भी होगी। आपको बता दें कि, घटस्थापना नवरात्रि के पहले दिन होती है इसलिए 26 जून को ही यह शुभ कार्य भी किया जाएगा।
शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से
घटस्थापना के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। जो इस मुहूर्त में घटस्थापना न कर पाएं वो दोपहर के समय अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना कर सकते हैं। अभिजीत मुहूर्त इस दिन 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा
गुप्त नवरात्रि में जरूर करें ये काम
गुप्त नवरात्रि के दौरान आपको माता की दस महाविद्याओं की साधना के साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करना चाहिए। वहीं श्री दुर्गा चालीसा और देवी महात्म्य का पाठ करने से भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अगर पाठ करना संभव न हो तो सात्विकता का पालन करते हुए इस दौरान आप ध्यान साधना कर सकते हैं। गुप्त नवरात्रि में दान-पुण्य करने से भी माता का आशीर्वाद आप प्राप्त कर सकते हैं