


भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने हर अंदाज़ से सुर्खियां बटोरती हैं। मोनालिसा का हर रूप उनके फैंस को दीवाना बना देता है। इस बार मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस देसी लुक में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने सिंपल yet एलिगेंट स्टाइल को अपनाया है। एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज़, न्यूड मेकअप, और ट्रेडिशनल झुमके के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। माथे की छोटी सी बिंदी और हल्का सा स्माइल उनके व्यक्तित्व को और भी निखारता है।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने पोस्ट में #judwaajaal और #hungamaott जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है, जो उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की ओर इशारा कर रहे हैं।
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। मोनालिसा का यह लुक इस बात का सबूत है कि सादगी में भी गजब की खूबसूरती होती है।