अमित शाह ने अपने घर पर फहराया तिरंगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुधवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा कि यह पहल एक जन आंदोलन बन गई है जो देशभक्ति की भावना को मजबूत करती है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 3 hours ago
54
0
...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुधवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा कि यह पहल एक जन आंदोलन बन गई है जो देशभक्ति की भावना को मजबूत करती है। ‘हर घर तिरंगा' एक अभियान है जो ‘आजादी का अमृत महोत्सव' के तत्वावधान में लोगों को भारत की आजादी के उपलक्ष्य में तिरंगा घर लाने और उसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज हैशटैग ‘हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया।''

उन्होंने अपनी पत्नी सोनल के साथ ध्वज फहराया। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा' अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं।'' इस पहल का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
पुरी: जगन्नाथ मंदिर को मिली धमकी ने बढ़ाई चिंता
पुरी के विश्वप्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर को लेकर मिली धमकी ने न केवल स्थानीय प्रशासन बल्कि पूरे देश को चिंता में डाल दिया है। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का भी अद्वितीय उदाहरण है।
11 views • 49 minutes ago
Sanjay Purohit
भारत के लिए लड़ाकू विमानों के इंजन बनाएगा दोस्त जापान!
अमेरिका के साथ जून 2023 में भारत ने GE F414 इंजन के घरेलू उत्पादन के लिए समझौता किया था। इस समझौते के तहत 80% तक टेक्नोलॉजी ट्रांसफर शामिल है, लेकिन मौजूदा भू-राजनीतिक हालात ने अमेरिका को लेकर भारत के विश्वास को बुरी तरह से कुचल दिया है।
14 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
अमेरिका ने भी माना- भारत झुकने वाला नहीं; ट्रंप के वित्त मंत्री तिलमिलाए
अमेरिकी सरकार ने भले ही भारत पर भारी-भरकम टैरिफ का एलान कर दिया है, लेकिन वे अभी भी भारत के साथ व्यापार समझौता करने के लिए छटपटा रहे हैं। हालांकि भारत अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ है। इससे अमेरिका में एक खीझ है, जो वहां के वित्त मंत्री के बयान से साफ दिखाई दी है।
19 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
भारत का पाक सेना को करारा जवाब, उरी में BAT हमला किया नाकाम
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अपनी पहली बड़ी उकसावे वाली कार्रवाई में भारत के खिलाफ बड़ा हमला करने की कोशिश की। भारतीय सेना ने 12-13 अगस्त की रात को उरी में LoC पर पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के एक हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।
21 views • 3 hours ago
Richa Gupta
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष व्यवस्था: मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी -डीएमआरसी
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी। इस बात की जानकारी बुधवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से दी गई है।
49 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की वरिष्ठ अभिनेत्री बसंती चटर्जी का निधन
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के एक सम्मानित चेहरे और वरिष्ठ अभिनेत्री बसंती चटर्जी का निधन 13 अगस्त की रात कोलकाता में उनके घर हुआ। 88 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
56 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
अमित शाह ने अपने घर पर फहराया तिरंगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुधवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा कि यह पहल एक जन आंदोलन बन गई है जो देशभक्ति की भावना को मजबूत करती है।
54 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
स्वतंत्रता दिवस 2025 : क्या नागरिक कर्तव्य-बोध का क्षरण हो रहा है?
भारत अपनी आज़ादी का 79वां वर्ष मना रहा है। तिरंगा लहराता है, देशभक्ति के गीत गूंजते हैं, और हर ओर गर्व की अनुभूति होती है। लेकिन इस उत्सव के शोर में एक गंभीर प्रश्न दब जाता है—क्या हमारे भीतर नागरिक कर्तव्यों का बोध धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है? क्या हम केवल अधिकारों की बात कर रहे हैं, और जिम्मेदारियों को भूलते जा रहे हैं?
59 views • 4 hours ago
Richa Gupta
ट्रंप के टैरिफ वार के बीच भारत का बड़ा कदम, चीन के लिए सीधी उड़ानें अगले महीने से शुरू
ट्रंप द्वारा चीन पर नए टैरिफ लगाने के बाद भारत ने बड़ा ऐलान किया है। भारत से चीन के लिए सीधी फ्लाइट्स अगले महीने से शुरू होंगी, व्यापार और कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा।
68 views • 7 hours ago
Richa Gupta
यूपीएससी 1 अक्टूबर से मनाएगा शताब्दी वर्ष, सालभर होगा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 1 अक्टूबर 2025 से अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा। इस अवसर पर सालभर चलेंगे विविध शैक्षणिक व ऐतिहासिक कार्यक्रम।
58 views • 7 hours ago
...