छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, आने वाले दिनों में गिर सकता है तापमान
छत्तीसगढ़ में सर्दी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद रात और सुबह की ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
Ramakant Shukla
Created AT: 04 दिसंबर 2025
82
0
छत्तीसगढ़ में सर्दी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद रात और सुबह की ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
बुधवार को प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। दिन का अधिकतम तापमान 29.9°C दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम रात का तापमान 7.8°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम