लव जिहाद और ड्रग माफिया पर कसेंगे शिकंजा, अपराधियों को लगाएंगे ठिकाने - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महिलाओं पर कुदृष्टि डालने वाले, ड्रग माफिया और लव जिहादियों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा। लव जिहाद हो या ड्रग माफिया, इनके माध्यम से जो भी आपराधिक गतिविधियां की जा रही हैं, उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा जा रहा है। राज्य सरकार किसी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है। सबको एक-एक कर ठिकाने लगाएंगे। सभी प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाते हुए बहन-बेटियों को हर संभव सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को नर्मदापुरम रोड स्थित आमिर मैजेस्टिक पार्क में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहनों से राखियां भी बंधवाईं।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 5 hours ago
64
0
...




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महिलाओं पर कुदृष्टि डालने वाले, ड्रग माफिया और लव जिहादियों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा। लव जिहाद हो या ड्रग माफिया, इनके माध्यम से जो भी आपराधिक गतिविधियां की जा रही हैं, उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा जा रहा है। राज्य सरकार किसी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है। सबको एक-एक कर ठिकाने लगाएंगे। सभी प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाते हुए बहन-बेटियों को हर संभव सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को नर्मदापुरम रोड स्थित आमिर मैजेस्टिक पार्क में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहनों से राखियां भी बंधवाईं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। रक्षाबंधन से पहले बहनों को लाड़ली बहना योजना की मासिक किश्त सहित 250 रुपए का शगुन अलग से भेजा गया है। बहनों के हाथ में यश होता है, लक्ष्मी पूजन भी उन्हीं के माध्यम से होता है। अब दीपावली के बाद भाई-दूज से प्रदेश भर की लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए की सौगात मिलेगी। बहनों का स्नेह मेरे जीवन का सबसे बड़ा आधार है।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बहनों की ओर से बड़ी राखी भेंट की गई, इसके बाद अनेक लाड़ली बहनों ने उन्हें राखियां बांधीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी बहनों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बहनों के साथ बैठने से माता और पिता दोनों का प्रेम एक साथ मिल जाता है, जीवन धन्य हो जाता है। परिवार में बहन-भाई का रिश्ता युगों-युगों से अटूट है। महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण और द्रोपदी का रिश्ता भाई-बहन के प्रेम का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि राजधानी भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ की लागत से सीवर लाइन सहित अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।




राज्य सरकार बहनों को शीघ्र ही, दीपावली भाईदूज से लाड़ली बहन योजना में 1500 रूपये मासिक की राशि देना प्रारंभ करेगी।

शासकीय सेवाओं में मध्यप्रदेश सरकार बहनों को 35% आरक्षण दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने प्रजातांत्रिक व्यवस्था में लोकसभा विधानसभा सहित अन्य संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब हमारी बहनें विधायक, सांसद ही नहीं अन्य पदों पर भी निर्वाचित होंगी।

देवी अहिल्याबाई होल्कर, वीरांगना रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, रानी कमलापति हमारे समाज में साहस शौर्य और सुशासन की प्रतीक हैं।

उद्योगों में काम करने वाली बहनों को विशेष रूप से गारमेंट जैसे रोजगार परक उद्योग में कार्यरत बहनों को 5 हजार प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।

हाल ही में रक्षाबंधन पर बहनों को 250 रूपए शगुन की राशि भी प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
अर्चना को था किसी से प्यार; घरवाले बना रहे थे शादी का दबाव, पुलिस से छिपाया ये सच
13 दिन से लापता अर्चना तिवारी के नेपाल बॉर्डर के पास मिलने के बाद मामले बड़े खुलासे हुए हैं। पता चला है कि वह इंदौर के किसी युवक से प्यार करती है। उसके परिजनों को उसके काठमांडू जाने की जानकारी थी।
12 views • 6 minutes ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में जटाधारी स्वरूप में नजर आए बाबा महाकाल, सुबह चार बजे पट खुले
श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर बुधवार को सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
41 views • 42 minutes ago
Sanjay Purohit
MP में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, 23 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में हल्की बारिश होने के आसार है। प्रदेश में अगले चार दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। मानसून टर्फ, डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी होने से कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है।
38 views • 49 minutes ago
Sanjay Purohit
अर्चना केस में बड़ा खुलासा: आरक्षक के कमरे से मिला आपत्तिजनक सामान
इंदौर से कटनी जा रही नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच से अचानक गायब हुई छात्रा अर्चना तिवारी को पुलिस ने आखिरकार 12 दिन बाद यूपी से खोज निकाला। उसे लखीमपुर खीरी ज़िले में नेपाल सीमा के करीब से बरामद किया गया है।
60 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
प्रदेश में 1.65 लाख अमीर गरीबों का डकार रहे राशन, आयकर विभाग की रिपोर्ट में खुलासा
खाद्य विभाग ने e-kyc के दौरान गरीबों का हक मार रहे अमीरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पीडीएस सिस्टम में राशन वितरण व्यवस्था में बड़ी खामी सामने आई है। प्रदेशभर में राशन लेने वाले 12 हजार 640 आयकरदाताओं को नोटिस भी भेजे जा चुके हैं।
47 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
सोने की तरह अब चांदी की भी हॉलमार्किंग, जानें क्या है हॉलमार्क, इससे आपको क्या फायदे?
सोने के बाद अब चांदी खरीदने वालों को भी हॉलमार्क का लाभ मिलने वाला है। एक सितंबर से देश भर के साथ ही चांदी के गहनों और बर्तनों पर सरकार हॉलमार्क लागू करने जा रही है, हालांकि प्रारंभ में इसे स्वैच्छिक तौर पर लागू किया जा रहा है।
46 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
MP में जैक्सन ग्रुप करेगा 8000 करोड़ का निवेश, सोलर प्रोजेक्ट्स होंगे स्थापित, 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
अडानी, रिलायंस, आयशर, मदरसन जैसे बड़े नामों के बाद अब जैक्सन ग्रुप ने भी उज्जैन संभाग में दस्तक दे दी है। जैक्सन ग्रुप उज्जैन जिले के मक्सी क्षेत्र अंतर्गत बरंडवा में 8 हजार करोड़ से अधिक का निवेश करने जा रहा है।
45 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
काठमांडू घूमने गई थी अर्चना तिवारी, इंदौर का एक लड़का भी साथ था, मिसिंग मिस्ट्री में आया नया मोड़
कटनी निवासी अर्चना तिवारी को जीआरपी भोपाल ले आई है। शुरुआती तफ्तीश के अनुसार, अर्चना इंदौर के एक लड़के के साथ काठमांडू घूमने गई थी। पुलिस ने युवक को भी हिरासत में लिया है। कुछ देर इस मिसिंग मिस्ट्री से पुलिस पर्दा उठाने वाली है।
20 views • 1 hour ago
Richa Gupta
पितृपक्ष के लिए भोपाल से गया के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने की विशेष व्यवस्था
पितृपक्ष के अवसर पर मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से बिहार के गया के बीच चलेगी।
67 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के साढ़े सात लाख शासकीय सेवकों को केंद्र सरकार के अनुरूप मिलेंगी छुट्टियां
अब मध्यप्रदेश के लगभग 7.5 लाख शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान अवकाश सुविधा प्राप्त होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने 48 साल पुराने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम-1977 में संशोधन करते हुए नए नियम 2025 को मंजूरी दी है। यह निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।
81 views • 4 hours ago
...