मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौतमपुरा से 1.34 लाख किसानों के खातों में अंतरित की 249 करोड़ रूपए भावांतर राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान भाई हमारे अन्नदाता हैं। वे तरह-तरह के जोखिम उठाकर समाज और देश के लिए अन्न-धन का भंडार भरते हैं। प्रकृति की मार सहकर और खुद के दाना-पानी की चिंता में न रहकर सबका उदर पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान और खेतों में हमारे किसान दोनों समान रूप से राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहते हैं। किसान भाइयों के घर-आंगन में खुशहाली और आर्थिक समृद्धि लाना ही हमारी सरकार का मूल लक्ष्य है। हम प्रदेश के हर किसान को उसके द्वारा उत्पादित फसल का समुचित दाम दिलाएंगे।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 4 hours ago
48
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान भाई हमारे अन्नदाता हैं। वे तरह-तरह के जोखिम उठाकर समाज और देश के लिए अन्न-धन का भंडार भरते हैं। प्रकृति की मार सहकर और खुद के दाना-पानी की चिंता में न रहकर सबका उदर पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान और खेतों में हमारे किसान दोनों समान रूप से राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहते हैं। किसान भाइयों के घर-आंगन में खुशहाली और आर्थिक समृद्धि लाना ही हमारी सरकार का मूल लक्ष्य है। हम प्रदेश के हर किसान को उसके द्वारा उत्पादित फसल का समुचित दाम दिलाएंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर जिले के गौतमपुरा में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोयाबीन की फसल पर भावान्तर भुगतान योजना के तहत प्रदेश के 1.34 लाख पात्र किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 249 करोड़ रुपये अंतरित किये। अब तक प्रदेश के 4.39 लाख से अधिक किसानों द्वारा 7.85 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन फसल का विक्रय किया जा चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले को 264 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी। इसके तहत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें इनगोरिया से देपालपुर तक मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी शामिल है। यह 10 मीटर चौड़ी सड़क होगी, जो देपालपुर और बड़नगर विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी।


किसानों को बाजार भाव में कमी से होने वाले नुकसान की सरकार कर रही भरपाई


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार हर किसान को उसकी मेहनत, उसके समर्पण का समुचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। भावान्तर भुगतान योजना के जरिए किसानों को बाजार भाव में कमी से होने वाले नुकसान की भरपाई की जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति हर हाल में बेहतर एवं मजबूत हो सके और खेती-किसानी लाभ का व्यवसाय बने।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रमुख घोषणाएं


स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से देपालपुर तक फोरलेन रोड के निर्माण की घोषणा की। यह 37 कि.मी. लंबी रोड होगी, जिसके निर्माण पर करीब 745 करोड़ रूपए खर्च आएगा। मुख्यमंत्री ने गौतमपुरा में महाविद्यालय खोलने तथा यहां के वर्तमान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में प्रोन्नत (अपग्रेड) करने की घोषणा की। अब यहां एक सर्वसुविधायुक्त बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इंदौर से हातौद तक फोरलेन सड़क बनाने की बात भी कही।


एक-एक खेत तक पहुंचाएंगे पानी


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में किसान हितैषी नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे हमारा प्रदेश कृषि के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी बना रहे। किसानों के लिये धन की कोई कमी नहीं है। हमारी सरकार भावांतर की राशि दे रही है, वहीं केन्द्र सरकार से किसानों को सम्मान निधि भी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र का कोई भी खेत सिंचाई सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। हम एक-एक खेत तक पानी पहुंचाएंगे। देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में 1538 करोड़ रूपए की लागत से 27 हजार हेक्टेयर रकबे को सिंचित करने के लिए चंबल नदी पर एक बैराज बनाया जा रहा है। इससे विधानसभा क्षेत्र के 75 गांव लाभान्वित होंगे।


प्रदेश में चल रहा है विकास का दौर


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सोलर पॉवर पम्प के जरिए हम किसानों को ऊर्जा उत्पादन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इससे किसान अपनी बिजली से ही अपना खेत-अपना घर-अपनी दुकान रौशन कर सकेंगे। बिजली बिल का झंझट अब खत्म हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास का दौर चल रहा है। यह क्रम आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि मालवा ऋषि-मुनियों की धरती रही है। गौतमपुरा सदियों पहले ऋषि गौतम की कर्मभूमि रहा है। विश्व को गीता का ज्ञान देने वाले भगवान श्रीकृष्ण के सम्मान में आने वाली 1 दिसम्बर को गीता जयंती पूरे मध्यप्रदेश में मनाई जाएगी।


देपालपुर से इनगोरिया तक पक्की सड़क की मिली सौगात


विधायक देपालपुर मनोज निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि देपालपुर से इनगोरिया के बीच 10 मीटर चौड़ी सड़क की सौगात गौतमपुरा की जनता को मिली है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों को सोयाबीन फसल के लिए 1300 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक के भावांतर की राशि ट्रांसफर की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दूसरी बार प्रदेश के किसानों को भावांतर की राशि भेज रहे हैं। इंदौर से देपालपुर तक फोरलेन रोड की आवश्यकता पर जोर दिया।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज पर ED का छापा
इंदौर स्थित इंडेक्स मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कॉलेज पर छापामार कार्रवाई की है।
9 views • 6 minutes ago
Ramakant Shukla
VIT यूनिवर्सिटी विवाद, छात्रों के फूटे गुस्से के बाद CM डॉ. मोहन यादव का एक्शन,इन दो मंत्रियों को तुरंत भेजा
सीहोर की वीआईटी (VIT) यूनिवर्सिटी में खराब भोजन और दूषित पानी को लेकर भड़के छात्रों के प्रदर्शन ने अब बड़ा रूप ले लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीहोर की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर को तुरंत यूनिवर्सिटी पहुंचकर छात्रों से बात करने और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री को भी मौके पर भेजा जाएगा।
15 views • 13 minutes ago
Sanjay Purohit
MP की बिटिया आयशा सना कुरैशी बनी मिस इंडिया पोलैंड-2025, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिलाई जीत
आयशा सना कुरैशी ने पोलैंड में आयोजित 'मिस इंडिया पोलैंड-2025' प्रतियोगिता में खिताब जीता है। इस तरह उन्होंने एमपी ही नहीं, बल्कि देशभर का नाम रोशन किया है।
20 views • 1 hour ago
Richa Gupta
भक्तों के लिए खुशखबरी: नए साल में महाकाल भस्म आरती होगी चलायमान
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग को ब्लाक कर दिया गया है। भीड़ भरे इन दिनों में आफलाइन अनुमति व्यवस्था भी स्थगित रहेगी।
51 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
MP की वोटर लिस्ट में बॉलीवुड एंट्री! SIR टीम हैरान
मध्य प्रदेश के आगर नगर में SIR सर्वे के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पारदी समुदाय के दो वार्डों में बच्चों का नामकरण फिल्मी अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों के नाम पर रखने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
52 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
'ब्राह्मण बहू' चाहिए वाले IAS संतोष वर्मा को सरकार ने किया सस्पेंड
आईएएस संतोष वर्मा को ब्राह्मण बहू वाले विवाद पर सरकार ने नोटिस जारी किया है। साथ ही बुधवार देर रात उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है। उनके बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में काफी रोष था।
69 views • 1 hour ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन यादव की सख्ती के बाद एक्शन में पुलिस विभाग, भोपाल पुलिस कमिश्नर का देर रात औचक निरीक्षण
सीएम डॉ. मोहन यादव की सख्ती के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने देर रात कई थानों का औचक निरीक्षण किया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
56 views • 2 hours ago
Richa Gupta
उज्जैन से होने वाला प्रसारण आकाशवाणी के इतिहास में नई इबारत लिखेगा - सीएम डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन से होने वाला विशेष प्रसारण आकाशवाणी के इतिहास में नई इबारत लिखेगा। उन्होंने इसे प्रदेश और देश के लिए गौरव का क्षण बताया।
62 views • 2 hours ago
Richa Gupta
शहीद इलापसिंह उद्वहन सिंचाई परियोजना का आज से शुभारंभ
शहीद इलापसिंह उद्वहन सिंचाई परियोजना का आज से शुभारंभ हो गया है। इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा में बड़ी राहत मिलेगी और कृषि उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।
74 views • 4 hours ago
Richa Gupta
चुनाव आयोग का घेराव करेगी आज युवा कांग्रेस
युवा कांग्रेस आज चुनाव आयोग का घेराव करेगी। संगठन चुनाव संबंधी मुद्दों और शिकायतों को लेकर आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने वाला है।
67 views • 4 hours ago
...